बस्ती। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी उम्मीदवार संजय चौधरी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। बीजेपी के संजय चौधरी को 39 मत और सपा के वीरेंद्र चौधरी को मात्र 4 मत ही मिला। बीजेपी के संजय चौधरी के निर्वाचित होने की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी , विधायक संजय प्रताप जायसवाल, विधायक अजय सिंह, विधायक दयाराम चौधरी, विधायक रवि सोनकर, विधायक चन्द्र प्रकाश शुक्ला ,जिलाध्याक्ष महेश शुक्ला सहित ढेरों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। जिले के प्रथम नागरिक बने संजय चौधरी ने कहा कि यह मेरी नहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ योगी के सबका साथ सबका विकास मंत्र की जीत है। बस्ती की जनता का तन,मन,धन से अंतिम समय तक सेवा करता रहूंगा।