बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र से लपता एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया दस्तयाब
पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिग बालक-बालिकाओं के अपहरण अथवा गुम होने के प्रकरणों को गंभीरता से लेकर उनकी दस्तयाबी हेतु एक विशेष अभियान चलाकर अपहृतों को दूरदराज से खोज निकालकर उनके परिजनों से मिलाया जा रहा है । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना भरत नोटिया के पर्यवेक्षण में जिले के बजरंगगढ़ थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से अपहृत एक नाबालिग लड़की को दस्तयाब कर उसके परिजनों से मिला दिया है ।
गौरतलब है कि दिनांक 01 मई 2025 की रात में जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के घर पर किसी को बिना कुछ बताये अचानक कहीं चले जाने पर दिनांक 02 मई 2025 को लड़की के पिता की ओर से उसके गुम होने संबंधी रिपोर्ट बजरंगगढ़ थाने पर की गई थी । जिस पर से बजरंगगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 48/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था । बजरंगगढ थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में अपहृृत लड़की की सरगर्मी से तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर अपहृता को सभी संभावित जगहों पर खोजने के सघन प्रयास किए गए । जिसके परिणाम स्वरूप बीते रोज अपहृता के संबंध में मुखबिर से सूचना मिलने पर बजरंगगढ थाना पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही की गई और प्रकरण में अपहृृत नाबालिग लड़की को दस्तयाब कर उसके परिजनों से मिला दिया है ।
बजरंगगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूहिल शर्मा, सउनि उदयपाल सिंह, प्रधान आरक्षक ओमकांत खटीक, प्रधान आरक्षक राजेश शुक्ला , प्रधान आरक्षक दिलीप कलावत, आरक्षक नवलकिशोर, आरक्षक अभयराज रघुवंशी एवं महिला आरक्षक पूजा गुप्ता की विशेष भूमिका रही है ।
जिला गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट