*कक्षा नौवी मे प्रतीक्षा सूची से प्रवेश हेतु 14 जुलाई तक जमा किए जायेगे*
उमरिया -प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट उमावि ने बताया कि शिक्षण सत्र 2021- 22 मे उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा नौवी में प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा में उर्त्तीण प्रतीक्षा सूची वाले छात्रों के आवेदन 14 जुलाई तक जमा किए जायेगे। निर्धारित अवधि मे प्रतीक्षा सूची से जमा किए गये आवेदनों पत्रो को मेरिट लिस्ट तैयार कर प्रवेश सूची 15 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी। प्रतीक्षा सूची से प्रवेश लेने वाले छात्र 14 जुलाई तक शासकीय सज्जन उत्कृष्ट विद्यालय उमावि मे प्रातः 10.30 से 4 बजे तक आवेदन जमा करे।