प्रकाश मजुमदार द्वारा भक्ति की अनूठी पहल
तीन दिवसीय कार्यक्रम में मां मनसा देवी रॉओनी गायन
असीम पाल, ब्यूरो चीफ, कांकेर, छत्तीसगढ़
25/05/2025 से 27/05/2025 तक आयोजित होगी एवं श्रृद्धालुओं के लिए शाकाहारी भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।
परलकोट क्षेत्र के पुरुषोत्तम नगर में भक्ति भाव से ओतप्रोत एक अनूठे आयोजन का सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह आयोजन मजुमदार पेटी वर्कशॉप के प्रोप्राइटर श्री प्रकाश मजुमदार द्वारा मां मनसा देवी की पूजा और रॉओनी गायन के रूप में किया गया।
इस भव्य आयोजन में मां मनसा देवी की दिव्य लीलाओं का सुंदर चित्रण रॉओनी गायन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भक्ति भाव में डूब गए। भक्तों ने रॉओनी श्रवण कर भावविभोर होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
पूरे आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही और भक्तों ने मां मनसा देवी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की।
इस आयोजन ने परलकोट क्षेत्र में धार्मिक चेतना को और भी प्रगाढ़ किया तथा भक्ति परंपरा को सशक्त रूप से जीवंत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।