गुना (मध्यप्रदेश): तहसील गुना के ग्राम कमलापुरा में संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा एक भव्य जिला स्तरीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन आधुनिक तकनीक के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर प्रसारित किया गया, जिसमें आसपास के गाँवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने पहुंचे।
संत रामपाल जी महाराज द्वारा प्रवाहित सत्संग में बताया गया कि मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ और अमूल्य है, जो चौरासी लाख योनियों में भटकने के बाद प्राप्त होता है। इस जीवन का वास्तविक उद्देश्य मोक्ष प्राप्त करना है, न कि इसे सांसारिक मोह-माया में व्यर्थ गंवाना। संतजी ने समझाया कि सत्य भक्ति के माध्यम से न केवल मोक्ष की प्राप्ति संभव है, बल्कि यह भक्ति अनेक असाध्य रोगों से मुक्ति भी दिलाती है और समर्थ कबीर परमात्मा साधक की आयु में वृद्धि भी करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को चाय और बिस्किट का निःशुल्क वितरण किया गया। सेवादारों ने जानकारी दी कि ऐसे सत्संगों का उद्देश्य केवल आध्यात्मिक जागरूकता ही नहीं, बल्कि सामाजिक सुधार भी है। समाज में फैली कुरीतियाँ जैसे दहेज प्रथा, नशाखोरी, रिश्वतखोरी, मिलावटखोरी और भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों को समाप्त कर एक आदर्श समाज की स्थापना करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
जिला गुना से ब्यूरो चीफ गोलू सेन की रिपोर्ट