नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
हजारीबाग: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को राजधानी रांची में सरना धर्म कोड की मांग को लेकर राजभवन घेराव किया गया। इस महत्त्वपूर्ण आंदोलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह विशेष रूप से शामिल हुए और आंदोलनकारियों का नेतृत्व किया। मुन्ना सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह सिर्फ कोई प्रदर्शन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की अस्मिता, संस्कृति और धार्मिक पहचान की लड़ाई है। सरना धर्म कोड आदिवासियों का संवैधानिक अधिकार है, जिसे अब और अनदेखा नहीं किया जा सकता। कांग्रेस पार्टी इस संघर्ष में पूरी ताकत से आदिवासी समाज के साथ खड़ी है। जबकि प्रदर्शनकारियों ने पारंपरिक वेशभूषा में, नारेबाजी और गीतों के माध्यम से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखी। भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और आदिवासी समुदाय के लोगों की उपस्थिति ने इस आंदोलन को जन समर्थन का स्वरूप दे दिया।