*होशंगाबाद शहर के कोठी बाजार स्थित कामाख्या मैरिज गार्डन में एक युवती ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया*
जिसके चलते शादी स्थल पर खूब हंगामा हुआ. दरअसल जिस युवक की शादी हो रही थी, उसके और हंगामा करने वाली लड़की के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध था. दोनों लिव इन में भी रहे. अब जब युवक की शादी हो रही थी तो युवती ने शादी में आकर हंगामा कर दिया.
काफी देर चला हाई वोल्टेज ड्रामा
बता दें कि जासलपुर निवासी युवक की शादी मालाखेड़ी निवासी युवती से कोठी बाजार स्थित कामाख्या गार्डन में हो रही थी. इसी दौरान भोपाल निवासी एक युवती वहां पहुंची और खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताकर हंगामा शुरू कर दिया. हंगामा बढ़ता देख समारोह में मौजूद लोगों और मैरिज गार्डन के गार्ड्स ने उसे पकड़कर बाहर निकाल दिया और गेट लगा दिया. इस पर वह युवती गेट पर ही खड़े होकर दूल्हे से एक बार मिलने की गुहार लगाती रही. वह चीख-चीखकर कहती रही कि “बाबू, शोना…एक बार बात कर लो”. इस दौरान युवती खूब रोई, गिड़गिड़ाई. युवती ने बताया कि दूल्हा बना युवक और वह तीन साल तक लिव इन में रहे. इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.
*होशंगाबाद इंडियन tv न्यूज़ चैनल से
ब्यूरो चीफ वीरेन्द्र सिंह चौहान*