ओबरा (सोनभद्र)
मंडल ब्यूरो चीफ चंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिनांक 30 मई, 2025, दिन शुक्रवार को जवाहरपुर, खुर्जा, पनकी, घाटमपुर की नयी तापीय परियोजनाओं के साथ-साथ ओबरा तापीय परियोजना की 2×660 मेगावाट (इकाई सं0 01) का लोकार्पण कानपुर नगर में वर्चुअल माध्यम से अपराह्न 02.45 बजे किया जाएगा। इस संबंध में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कानपुर में आयोजित समीक्षा बैठक में विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुसार उत्पादन निगम लिमिटेड ओबरा की 2×660 मेगावाट (इकाई सं0 01) का लोकार्पण माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किया जाएगा तथा लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं परियोजना स्तर पर की जा रही हैं।
इस उद्देश्य से परियोजना के गॉंधी मैदान में सम्मानित जन प्रतिनिधियों यथा मा0 सांसद, मा0 मंत्री, मा0 विधायक को आमंत्रित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनता, परियोजना के कार्मिकों और श्रमिकों के लिए टेंट, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा एलईडी डिस्प्ले सिस्टम की सहायता से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुनिश्चित किया जाएगा। यह अवसर ओबरा परियोजना के लिए ऐतिहासिक महत्व का है और इसके माध्यम से क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी। सभी स्थानीय नागरिकों, श्रमिकों एवं परियोजना के सहयोगियों से अनुरोध है कि वे इस गरिमामयी कार्यक्रम में सहभागिता कर इसे सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।