दो कुंतल लहन नष्ट व 35 लीटर महुआ की कच्ची अवैध शराब बरामद
दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में आबकारी विभाग और दुद्धी पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर महुआ की कच्ची शराब बनाने के लिए रखी हुई लगभग दो कुंतल लहन नष्ट कर दी। इस दौरान 35 लीटर महुआ की कच्ची अवैध शराब भी बरामद की गई।
आबकारी निरीक्षक रविनन्दन और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मय फोर्स के साथ धनौरा गांव में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने महुआ की कच्ची शराब बनाने के लिए रखी गई लहन को नष्ट कर दिया और अवैध शराब को जब्त कर लिया।
आबकारी विभाग और पुलिस टीम द्वारा बरामद की गई अवैध शराब और नष्ट की गई लहन के मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग और पुलिस की टीम ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
बता दे कि उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए कड़े प्रावधान हैं। आबकारी विभाग और पुलिस की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह