शासकीय भूमि पर बिना परमिशन के बनाई जा रही सड़क।
जन चर्चा में आया करोड़ों रुपए का कर दिया खेला
गुना कलेक्टर को गुमराह कर रहे अधीनस्थ कर्मचारी।
एसडीएम, तहसीलदार और खनिज विभाग ने कोलोनाइजरों को दी सड़क बनाने की खुली छूट
निज स्वार्थ के लिए काट डाले हजारों पेड़, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सपनों पर फेरा पानी
प्रधानमंत्री चला रहे एक तरफ जल गंगा संवर्धन अभियान तो वहीं दूसरी ओर हजारों साल पुराने नाले को पाटकर भू माफिया बना रहा अपनी मल्टी तक सड़क
प्रशासन ने किस अधिकार के तहत दी कोलोनाइजर को परमिशन, जिसे सार्वजनिक करने क्यों कतरा रहे जिम्मेदार
काले कारनामे उजागर होने पर प्रशासन लगाने लगता है मीडियाकर्मियों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
शहर के चौक चुराए पर जन चर्चा के अनुसार सड़क डालने में आने वाली कठिनाइयों का राजस्व विभाग के जिम्मेदारों ने लिया जिम्मा, बदले में करोड़ों रुपए का हुआ खेला
हड्डीमील वार्ड 21 के पार्षद रामवीर जाटव ने भी इस पूरे मामले में कलेक्टर, एसडीएम और नगर पालिका में शिकायत की है लेकिन आज दिनांक तक संबंधित कोलोनाईजर के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई।
जिला गुना से व्यूरो चिफ गोलू सेन की रिपोर्ट