कसौली विधानसभा क्षेत्र के कौशल्या खड्ड पर ब्रिज पर खर्च होंगे लगभग 6 करोड़ रूपये इसके लिए मुख्य अभियंता लोकनिर्माण विभाग ने प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी हैं ।जल्द तकनीकी कार्य पूरा करने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।बता दें कि कामली गांव के समीप कौशल्या खड्ड पर बने पहले पुल जर्जर हालत में बनी हुई है और भारी वाहन को भी इस पुल से गुजरने की अनुमति नहीं थी । अब लोकनिर्माण विभाग ने प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के साथ पुल निर्माण कार्य को सारे साजो समान जुटाना शुरू करना शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी परवाणु उपमंडल के सहायक अभियंता शिव कुमार ने दी है। बरहाल वर्षों से कामली कौशल्या खड्ड पर ब्रिज की समस्या होने की आस जग पड़ी है।