ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन
पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य पर सोलन विधानसभा क्षेत्र के मुरारी मार्किट में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम मे भाग लिया। रानी अहिल्याबाई होल्कर एक महान और न्यायप्रिय शासिका थीं। उन्होंने अपने राज्य में शांति, धर्म और विकास को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई थी। साधारण जीवन और ऊँचे विचारों वाली अहिल्याबाई, जनसेवा और नारी शक्ति की मिसाल हैं। इस कार्यक्रम मे हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी आदरणीय संजय टंडन जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।