स्वर्णिम भारत मंच ने मुख्य मंत्री का स्वागत किया और अपनी मांगे रखी
उज्जैन ( विशाल जैन)आज स्वर्णिम भारत मंच ने उज्जैन आगमन पर पधारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को महाकाल मंदिर के आस पास अवैध मकानों को तोड़ने के लिए सरकार व प्रशासन को बधाई दी एवं मुख्यमंत्री से मांग की है कि मंदिर क्षेत्र में चल रहे कत्लखानों ,मांस की दुकानों को हटाकर उज्जैन को पुर्ण पवित्र नगरी का दर्जा दिया जाए
मंच के संयोजक दिनेशश्रीवास्तव ने विशाल जी राजौरिया संयोजक bjp खेल प्रदेश प्रकोष्ठ के नेतृत्व व सांसद अनिल जी फिरोजिया , पूर्व मंत्री विधायक पारस जी जैन ,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चिंतामणि मालवीय सहित स्वर्णिम भारत मंच के जितेंद्र बैरागी , अभय नरवरिया ,शैलेश सोनी ,योगेश कर्नावत आदि की उपस्थित में मुख्यमंत्री को महाकाल की तस्वीर भेंट की