सहारनपुर जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने गागलहेड़ी स्थित एएलएम यांत्रिक स्लॉटर हाउस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच कर सत्यापन किया गया और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी देखी गई। डीएम ने साफ-सफाई बेहतर करने व सभी नियमों के शत-प्रतिशत अनुपालन के निर्देश दिए। निरीक्षण में सीवीओ डॉ. एम.पी. सिंह गौर, एसडीएम सुबोध कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़