इंडियन टीवी न्यूज़ से ब्यूरो चीफ मयंक यादव की रिपोर्ट
जनपद बिजनौर के थाना शेरकोट क्षेत्र के गांव उमरपुर आशा में मंगलवार को जमीनी विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया।बताया जा रहा है कि एक लड़की जब अपने पिता को खाना खाने के लिए बुलाने गई, तभी आरोपी ने अचानक उस पर तलवार से हमला कर दिया। पेट में वार लगने से लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई पर भी तलवार से हमला किया गया, जिससे वह भी बुरी तरह लहूलुहान हो गया।
परिवार के अन्य सदस्य दोनों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है।