छुटमलपुर सहारनपुर के नगर पंचायत छुटमलपुर में रुकने का नाम नही ले रहा है चल रहा विवाद
मिली जानकारी में अनुसार आज फिर सभी सभासद पुतला लेकर नगर पंचायत छुटमलपुर में पहुँचे
यूं तो विवाद लम्बे समय से चला आ रहा है जिसकी शिकायत सभी सभासदो ने एकजुट होकर जिलाधिकारी मंडल आयुक्त एवं ए डी एम व उच्चाधिकारियों से भी की थी वही छुटमलपुर नगर पंचायत में भृष्टाचार के आरोप लगाते हुए जाँच की मांग भी अधिकारियों से की थी जाँच तो अभी नही हो पाई लेकिन सभासदो का गुस्सा चैयरमेन व अधिशासी अधिकारी के खिलाफ बढ़ता नजर आ रहा है वही इसी कड़ी में अपने गुस्से को लेकर जैसे ही सभासद नगर पंचायत छुटमलपुर पहुँचे तो काफी देर तक तो गहमा गहमी होती रही लेकिन गुस्सा बढ़ता देख अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ने सभी सभासदो को अंदर बुलाकर एक गुप्त मीटिंग रखी जिसमे बताया गया है कि सभासदो ने जो अपनी मांगे रखी है उसमें अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत छुटमलपुर ने सभासदो से निष्तारण के लिए 3 दिन का समय मांगा है वही सभासदो ने कहा है अगर हमारी समस्या का समाधान समय सीमा मे नही होता है तो समय सीमा के बाद नगर पंचायत में ही धरना प्रदर्शन के साथ साथ पुतला दहन का काम भी करेंगे जिसका जिम्मेदार स्वयं नगर पंचायत होगा.
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़