ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, इलाके में सनसनी* *हटा थाना क्षेत्र के जमुनिया मार्ग का मामला*

```

*इंडियन टीवी न्यूज़ चैनल से*

*ब्यूरो चीफ -लखन ठाकुर*

*पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, इलाके में सनसनी*
*हटा थाना क्षेत्र के जमुनिया मार्ग का मामला*

*दमोह/* हटा. गुरुवार की सुबह हटा के समीपस्थ लालटेक पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब जमुनिया मार्ग पर नाले के पास सिर कुचला शव मिला। हटा पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान लुहारी निवासी पंचम पिता दुर्जन अहिरवार के रूप में हुई है। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने आशंका जताई है कि अज्ञात आरोपी ने युवक की पहचान छुपाने के लिए सिर को बुरी तरह कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को घटना स्थल से खून से सना पत्थर मिला है। हटा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सभी तथ्यों को लेकर सुराग तलाशने की कोशिश में जुट गई है। वही पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर घटना की बारीकी से जांच परीक्षण हेतु एफएसल टीम को सूचना दी है। फॉरेंसिक टीम की जांच उपरांत शव को पीएम हेतु हटा सिविल अस्पताल भेजा जाएगा।

*हटा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक हत्याएं*

पिछले कुछ माहों के भीतर जघन्य वारदातें हटा विधानसभा क्षेत्र में होना सामने आईं हैं। मार्च माह में एक शिक्षक की हत्या कर दी गई थी। अप्रैल माह में एक सिरफिरे पति ने सो रही पत्नी पर ताबातोड़ वार कर हत्या कर दी थी और रात भर खून से लतपथ पत्नी के शव के समीप सोता रहा था। इसके बाद जुलाई माह के पहले दिन कुमी पटना गांव में हत्या हुई। वहीं दस माह पहले हटा अंतर्गत आने वाले सनकुइया गांव में दोहरी हत्या हुई थी। जिसमें आरोपियों ने पिता और बेटी को मौत के घाट उतार दिया था और परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हुआ था। इसी क्रम में इसी विधानसभा क्षेत्र के कुम्हारी थानांतर्गत १४ जुलाई को रज्जू आदिवासी की हत्या की ताजा घटना सामने आई है।

*ब्यूरो चीफ -लखन ठाकुर जिला दमोह मध्य प्रदेश*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *