ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

डिंडौरी की असिस्टेंट कलेक्टर सृष्टि देशमुख को बजाग के प्रशासनिक स्टाफ और पटवारी संघ ने दी विदाई, अब गाडरवारा में SDM के रूप में देंगी सेवाएं

```

प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश,,,,,,,,,,,,,
डिंडौरी की असिस्टेंट कलेक्टर सृष्टि देशमुख को बजाग के प्रशासनिक स्टाफ और पटवारी संघ ने दी विदाई, अब गाडरवारा में SDM के रूप में देंगी सेवाएं

डिंडौरी की असिस्टेंट कलेक्टर सृष्टि जयंत देशमुख को गुरुवार को चांड़ा रेस्ट हाउस में बजाग तहसीलदार राजाराम कोल और पटवारी संघ ने विदाई दी। 2019 बैच की IAS टॉपर सृष्टि का 11 जुलाई को गाडरवारा SDM के रूप में तबादला हुआ है। वह बजाग की तहसीलदार भी रह चुकी हैं, लिहाजा उनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए पटवारी संघ ने उन्हें धन्यवाद दिया। सृष्टि को स्थानीय विशेषताओं से परिपूर्ण देशज उपहार और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। बता दें कि 2020 में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में पहले चरण की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद सृष्टि को 05 मई को डिंडौरी में असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में पहली पोस्टिंग मिली थी। वह समनापुर जनपद पंचायत CEO और बजाग तहसीलदार की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं। डिंडौरी जिले में एक साल से अधिक समय की सेवा देने के बाद सृष्टि अब गाडरवाड़ा में नया दायित्व निभाएंगीं। विदाई समारोह में डिंडौरी जिपं CEO अंजू विश्वकर्मा, बजाग तहसीलदार राजाराम कोल, बजाग जनपद CEO स्वाति बघेल, पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष बलिराम भवेदी, पटवारी गणेश सिंह श्याम, दान सिंह पट्टा, सतीश सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *