ग्वालियर। 08.06.2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा फायर आर्म्स की बढ़ रही घटनाओं को रोकने हेतु अवैध हथियार रखने एंव अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य) श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थानों को अवैध हथियार के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी इन्दरगंज रोबिन जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इन्दरगंज निरीक्षक दीप्ति तोमर के द्वारा थाना इन्दरगंज पुलिस की टीम को अवैध हथियार के खिलाफ कार्यवाही हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर कार्यवाही हेतु लगाया गया। दिनांक 08.06.2025 को थाना इन्दरगंज पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गैंडे वाली सड़क कर्नल साहब की ड्योडी के पास अवैध हथियार लिये किसी वारदात को करने की फिराक में खड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया, जहां से पुलिस को एक संदिग्ध दिखा जिसने पुलिस को देखकर मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसे घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसने पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिंदा राउण्ड मिला। पकड़े गये आरोपी ने पूछताछ में निवासी गैंडे वाली सड़क थाना इन्दरगंज जिला ग्वालियर को होना बताया। पकड़े गये आरोपी का यह कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाए जाने से थाना इन्दरगंज में आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी से एक 315 बोर का कट्टा एवं एक जिन्दा राउण्ड को जप्त कर पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिया गया और आरोपी से पुलिस द्वारा अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
*जप्त हथियार*: एक 315 बोर के देशी कट्टे मय एक जिंदा राउंड।
*सराहनीय भूमिकाः* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी इन्दरगंज निरीक्षक दीप्ति तोमर, उप निरीक्षक यशपाल सिंह भदौरिया, प्र.आर. हेमंत कुशवाह, आर. नीरज यादव, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, भुवनेश्वर जादौन की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव