सहारनपुर
सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया, रेलवे रोड पर आ रही व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की
सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने आज व्यापार भवन, रेलवे रोड स्थित अपने कार्यालय में रेलवे रोड चौकी के सब-इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह और कांस्टेबल अनुज कुमार सिंह को महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र मोहन चावला ने सम्मानित किया, यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए एक स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया!
इस अवसर पर सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुभव शर्मा, और युवा व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष विनीत चौहान भी विशेष रूप से मौजूद रहे!
इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर महेंद्र से कई महत्वपूर्ण समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई. इनमें मुख्य रूप से अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था, और सुरक्षा से संबंधित मुद्दे शामिल थे, जिन पर प्रभावी समाधान खोजने को लेकर विचार-विमर्श किया गया.
महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र मोहन चावला ने बताया की आज की यह भेंट व्यापार मंडल और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सहारनपुर के व्यापारियों और निवासियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है!
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़