ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

पीलीभीत । गोकशी के मुकदमे से बचाने के नाम पर ठगों द्वारा लाखों की ठगी आरोप लगाने वाले मामले में हुआ यूटर्न,

```

पीलीभीत से अवनीश कुमार ब्यूरो चीफ़ इडियन टीवी न्यूज़ चैनल गोकशी का मुकदमा से बचाने के नाम पर ठगों दुआरा लाखों की ठगी आरोप लगाने वाले मामले में हुआ यूटर्न,शिकायत कर्ताओं ने कल देर रात दिया सुलहनामा,पुलिस और मीडिया को किया गुमराह,झूठे आरोप लगाने बाले सभी लोगों पर हो कानूनी कार्यवाही।

  • पीलीभीत/ 3 दिन के बाद जहानाबाद पुलिस को दिया पत्रकारों दुआरा ठगी करने का आरोप लगाकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देने वालों ने फैसला नामा। 3दिन पहले शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में शिकायत करते हुए कहा था की जहानाबाद निवासी दो तथाकथित पत्रकारों ने गोकशी का मुकदमा से बचाने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए थे। वही शिकायत मिलने के बाद जहानाबाद पुलिस उपरोक्त शिकायत करने वाले ग्रामीणों से ठगी करने के साक्ष्य मांगती रही। वहीं उन्ही शिकायतकर्ताओं ने कल देर रात जहानाबाद पुलिस को दिए गए फैसलानामा में कहा है गांव की राजनीतिक दबाव के चलते तथा कुछ लोगों के बहकावे में आकर पहले दिया था पुलिस को शिकायत पत्र। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक पीलीभीत को भी लिखित शिकायत कर मामले की जानकारी देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी जिस पर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच करने के आदेश सीओ सिटी को दिए। सीओ सिटी के दुआरा जांच पूरी हो पाती इससे पहले ही शिकायतकर्ताओं ने हथियार डालते हुए देर रात सुलहनामा जहानाबाद पुलिस को दे दिया है। वहीं जहानाबाद प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार कश्यप ने बताया मुखबिर के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर शिकायत करने वाले गोकशी में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल शिकायतकर्ताओं के द्वारा जहानाबाद पुलिस को दिए गए समझौता नामा के आधार पर दोनों इमानदार पत्रकार बाइज्जत बरी हुए हैं। बही अब जहानाबाद पुलिस को भी इस तरह के झूठे आरोप लगाने बाले जुवैर पुत्र रहमत अली,अशफाक पुत्र हवीब शाह,जीशान पुत्र उस्मान,रफीक पुत्र बुद्धा बख्स,आशिक अली पुत्र अलीशेर,तारा वी पत्नी शराफत,शरीफ पुत्र करीम,जाबिर पुत्र मुंसफ अली निवासी ग्राम अकवर गंज जहानाबाद देहात थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत इन सभी शिकायतकर्ताओं पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए जिन्होंने पुलिस और मीडिया को झूठा शपथ पत्र देकर गुमराह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *