ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

जयपुर। विधायक बाबूलाल बैरवा द्वारा कठूमर सीएससी के लिए एंबुलेंस सुपुर्द की गई ।

```

जयपुर से ब्यूरो चीफ पूरण मीणा की रिपोर्ट

विधायक बाबूलाल बैरवा द्वारा कठूमर सीएससी के लिए एंबुलेंस सुपुर्द की गई ।

कठूमर :- कठूमर राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय पर शनिवार को कठूमर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विधायक बाबूलाल बैरवा पहुंचे और उनके द्वारा दी गई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जनता की सेवा के लिए कठूमर चिकित्सा प्रभारी डॉ हेमंत वर्मा को सुपुर्द की गई।
इस मौके पर विधायक बाबूलाल बैरवा ने बताया कि कठूमर खेड़ली जटवाड़ा सीएचसी के लिए साढ़े सौलह-सौलह एक-एक एंबुलेंस देने की घोषणा की गई थी। कठूमर और खेड़ली में एंबुलेंस सुपुर्द कर दी गई है शीघ्र ही जटवाड़ा सीएससी को भी एंबुलेंस दी जाएगी। कठूमर सीएचसी पर 10 बैड़ों का आईसीयू वार्ड, ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट लगाया जाएगा।
इस मौके पर कठूमर सीएससी पर बिल्डिंग को लेकर बताया कि सीएमएचओ के द्वारा कठूमर की जर्जर बिल्डिंग को नकारा घोषित कर दिया गया है जिला कलेक्टर से परमिशन मिलते ही पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर नई बिल्डिंग बनाई जाएगी और विकास के कार्य में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी साथ ही जल जीवन मिशन के तहत 2023 से 2024 के अंत तक ईसरदा बांध का पानी कठूमर विधानसभा क्षेत्र वासियों को मिलने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व कठूमर सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ हेमंत वर्मा व बीसीएमओ डॉ रवि राज के नेतृत्व में विधायक सहित कई गणमान्य लोगों का साफा बंधन व माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में विधायक पुत्र अमिताभ बेरवा अवधेश बेरवा,वीरू बेरवा, जयप्रकाश दीक्षित उर्फ पिंकू श्याम शर्मा, सुभाष पंसारी, जगराम शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री उदेश शर्मा, अजय जैन, पहलाद बसेठ, संतोष कैरब आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *