ढोला के निकटवर्ती रानी में मेन बाजार स्थित साई धाम मन्दिर परिसर मे तीन दिवसीय विशाल दिव्यांग सेवा शिविर शुभारम्भ हुआ। शिविर श्री चुन्नीलाल बख्तावरमल मेहता चेरिटेबल ट्रस्ट रानी के सहयोग से प्रारम्भ हुआ ! समारोह के मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी शिवा जोशी , भरत राठौड , हरीश गेहलोत , डालचंद चौहान , रानी नगरपालिका अधिशासी अधिकारी मगाराम चौधरी , ब्रह्माकुमारी की सोनू बहन, ज्योति प्रकाश अरोडा आदी का माला दुपटा मोमेंटो देकर बहुमान किया !
एन सी मेहता ने सभी अतिथियो का स्वागत किया , इस मौके पर नवरत्न सी मेहता ने कहा कि दिव्यांग जन एक समाज का हिस्सा है मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है उन्होंने शिविर में पधारे सभी का आभार प्रकट किया।
यह शिविर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग पाली तथा श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर एवं श्री चुन्नीलाल बख्तावरमल मेहता चेरीटेबल ट्रस्ट रानी द्वारा 25 ,26 ,27 फरवरी तक आयोजित होगा। उन्होंने दिव्याग जनों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या मे पधारकर दिव्यांग जन निःशुल्क लाभ ले !
फोन पर रजिस्ट्रेशन करा सकते है ! इस अवसर पर वरुण मेहता , कुशलराज मेहता, घीसुलाल चौधरी , जयंतिलाल वैष्णव, दिनेश जैन , रुपचंद पुनमिया , अशोक जैन उपस्थित थे शिविर में दिव्यांगो को , साईकल ,छड़ी , कान की मशीन , ट्राई साईकिल , बैशाखी , ब्लाइंड स्टिक , व्हील चैयर , कृत्रिम हाथ व पैर ,पालियों ग्रस्त के लिए कैलीपर्स सभी निः शुल्क दी गई !
पाली जिला ब्योरो चिप पाबू सिंह कुम्पावत कि रिपोर्ट।