प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश*,,,,,प्रदेश स्तरीय ई-चिंतन शिविर का पॉचवा चरण सम्पन्न*
- डिण्डौरी :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा के निर्देशानुसार एवं संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ के मार्गदर्शन व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत की उपस्थिति मे प्रदेश द्वारा ई-प्रशिक्षण वर्ग आयोजित की गई जिसमे मुख्य वक्ता के रूप मे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वी.डी.शर्मा प्रदेशाध्यक्ष भाजपा ने हमारा विदेश निति और उसकी उपलब्धियॉ के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होने कहा कि देश के यश्स्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2014 से भारत को विदेश निति मे सशक्त करने का काम किया है, अब भारत ऑख मे ऑख मिलाकर बात करता है। साथ ही मोदी जी के नेतृत्व मे आज अन्तर्राट्रीय स्तर पर योग को विश्व पटल पर रखा और मान्यता दिलाई। आज पूरी दुनिया जब कोरोना महामारी से जुझ रही है तब भारत ने स्वयं की भारतीय वैक्सीन का न सिर्फ बनाया बल्कि पूरी दुनिया मे इसे निःशुल्क वितरण भी किया। इस ई प्रशिक्षण वर्ग मे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, जिला महामंत्री अवधराज बिलैया, जिला प्रशिक्षण प्रभारी महेश सिंह धूमकेती, जिला महामंत्री अवधराज बिलैया, जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह पाराशर, जिला मीडियाप्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला सोशल मीडिया सहप्रभारी आशीष वैश्य, जिला सहकार्यालय मंत्री पुनीत जैन, पार्षद कुवंरिया मरावी, पुरूषोत्तम विश्वकर्मा, मोहन सिंह राठौर सहित कार्यकर्तागण मोजूद रहे।
