जनपद एटा के जलेसर क्षेत्र में आगामी शनि जात को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में आज अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा उप जिलाधिकारी जलेसर सुश्री भावना विमल, क्षेत्राधिकारी एवं स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया एवं नगर में फ्लैगमार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।