ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

लखनऊ: नेताओं को मंत्री बनाने और विधानसभा का टिकट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 लोग गिरफ्तार।।।

```

लखनऊ: नेताओं को मंत्री बनाने और विधानसभा का टिकट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 लोग गिरफ्तार।।।।।
उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में केंद्रीय मंत्री व उनका निजी सचिव बनकर ठगी करने वाले गिरोह का हजरतगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने पर्दाफाश किया है,आरोपित भाजपा नेताओं को मंत्री बनाने विधान परिषद का सदस्य बनाने और विधानसभा का टिकट दिलाने का झांसा देकर रुपए की मांग करते थे, इंस्पेक्टर हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ल के मुताबिक प्रयागराज निवासी भाजपा नेता रीता सिंह ने इस संबंध में एफ आई आर दर्ज कराई थी मामले की गंभीरता को देखते हुए हजरतगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच पड़ताल शुरू की छानबीन के दौरान पुलिस ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर संजयकॉलोनी पंतनगर निवासी समीर अहमद, इस्लामाबाद कस्बा सिलार गंज निवासी हसनैन अली, नवाबगंज बरेली निवासी जाने आलम और बलिया के रानीगंज कोटवा बोरिया निवासी हिमांशु सिंह को गिरफ्तार किया पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह छोटे स्तर के भाजपा नेताओं को विधानसभा वह विधान परिषद का टिकट दिलाने और मंत्री बनाने के लिए खुद को बड़ा नेता और उनका निजी सचिव बताते थे प्रयागराज निवासी रीता सिंह से भी आरोपियों ने धोखाधड़ी की कोशिश की आरोपियों ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री और उनका निजी सचिव के नाम पर ₹1 करोड़ टोकन मनी मांगे थे रीता सिंह को विधान परिषद सदस्य एवं यूपी सरकार में मंत्री बनवाने का झांसा दे रहे थे,पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।।।।।।ब्यूरो रिपोर्ट नितिन कुमार शर्मा इंडियन टीवी न्यूज़ लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *