ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

पीलीभीत. दुकान से चोरी कर भाग रहे युवक को दबोचा, दो अन्य युवक शामिल, पुलिस ने अज्ञात पर लिखा मुकदमा

```

पीलीभीत से अवनीश कुमार ब्यूरो चीफ़ इडियन टीवी न्यूज़ चैनल दुकान से चोरी कर भाग रहे युवक को दबोचा, दो अन्य युवक शामिल, पुलिस ने अज्ञात पर लिखा मुकदमा

आधी रात किराने की दुकान से चोरी कर भाग रहे आरोपी को परिजनों ने दबोच लिया। घटना को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के सपुर्द कर दिया गया है। आरोपी ने दो अन्य साथियों का भी नाम लिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दुकान में चोरी कर रहे युवक को परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए आरोपी ने दो अन्य के नाम भी कबूले हैं। पुलिस ने घटना में खेल कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जनकापुर निवासी छोटेलाल की सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर बिल्हा में किराने की दुकान है। मंगलवार को वह दुकान के पीछे बने घर में सो रहे थे। तभी अचानक गांव का ही एक युवक चोरी की नियत से दुकान में घुस गया उसने नगदी के अलावा अन्य हजारों का सामान चोरी कर लिया। आहट पर ग्रामीण की पत्नी जाग गई। शोर-शराबा होने पर पड़ोसियों के जागने पर आरोपी को दबोच लिया। मौके से फरार दो अन्य आरोपी के भी नाम पकड़े गए युवक ने लिए हैं। पकड़ा गया युवक पुलिस के सपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *