ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

जनपद जालौन के जालौन नगर क्षेत्र में पिछले 13 दिनों से चले आ रहे प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया

```

जालौन:- #जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत जनपद जालौन के जालौन नगर क्षेत्र में पिछले 13 दिनों से चले आ रहे प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया
इस प्रशिक्षण शिविर में स्वयं सहायता समूह की 35 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कास्मेटिक ज्वेलरी तथा अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं को बनाना सिखाया गया आज जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं से मुलाकात की और उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में क्या सीखा इसके बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज में उनकी उपयोगिता साबित करने का मौका मिलेगा
साथ ही उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के दिन कलेक्ट्रेट परिसर में एक मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

रोहितसोनी ब्यूरो जालौन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *