युवक ने महिला को प्रेमजाल में फंसा कर बनाये अवैध संबंध , एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
फतेहगंज पश्चिमी। इलाके के एक गांव में एक युवक ने मोहल्ले की एक महिला से प्यार मोहब्बत में फसाकर अवैध संबंध बनाए। युवक के स्मैक के धंधे की जानकारी होने पर संबंध खत्म करने पर अवैध संबंध की वीडियो दिखाकर ब्लैक मेल करके अपने भाईयों और एक मौलाना से अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। परेशान होकर महिला ने थाना में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मौलाना समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जानकारी के मुताबिक इलाके के एक युवक ने मोहल्ले की एक महिला को मोहब्बत के जाल में फंसाकर उसके साथ कई साल अवैध संबंध बनाए।महिला में बताया जब उसको पता लगा युवक मो. आजम उसके तीनों भाई इदरीश, आशिम,आसिफ और मौलाना सलमान स्मैक का धंधा करते है। तब उसने मो. आजम दूरी बना ली। जिससे वह बौखला गया। अवैध संबंध की वीडियो उसे भेजकर और वायरल करने की धमकी देकर चारों के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। रास्ते में रोककर परेशान करनें लगा। जब महिला ने सम्बन्ध बनाने से मना कर दिया तब जान से मारने की धमकी देने लगा। दुखी होकर पीड़िता ने बरेली जाकर एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने बुधवार देर रात पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
प्रवन पाण्डेय
जिला संवाददाता बरेली