संवाददाता पुष्पेन्द्र सिंह सोनगरा
रतलाम 19 जून 2025
जून विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय के मातृ शिशु अस्पताल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ अखंड प्रताप सिंह, डॉक्टर आरसी डामोर, काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन व जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी , डॉ ममता शर्मा, मुख्य वक्ता डॉक्टर अरविंद परमार का स्वागत अनुवांशिक बीमारी के परिवार सदस्य दीपक राजपुरोहित, वंशिका राजपुरोहित ,खुशी कटारा एवं सिस्टर्स द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में सिविल सर्जन डॉक्टर एम एस सागर ने गरिमा पूर्ण कार्यक्रम में ऑनलाइन सहभागिता कर सिकल सेल परिवार एवं बच्चों को जिला चिकित्सालय में मिल रही सुविधाओं की जानकारी उपस्थित परिवारों से ली एवं रक्त की जांच समय-समय पर करवाने का संदेश दिया।
डॉ अखंड प्रताप सिंह शिशु रोग विशेषज्ञ ने कहा कि वर्षों से सिकल सेल गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों का इलाज यहां पर किया जा रहा है। उनके लिए आवश्यक दवाएं समय पर उपलब्ध करवाई जाती है। इसी के साथ शासन से मिलने वाली योजनाओं में लगने वाले डिसेबिलिटी कार्ड भी तत्काल बनाने का कार्य किया जाता है।
डॉक्टर आरसी डामोर शिशु रोग विशेषज्ञ ने बताया कि शासन द्वारा अनुवांशिक रक्त बीमारी से ग्रसित बच्चों के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट तेजी से किया जा रहा है। जिससे उन्हें वापस रक्त चढाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें शासन का पूरा योगदान मिल रहा है।
काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने सिकल सेल के बच्चों के बारे में बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, मध्य प्रदेश शासन के लोकप्रिय मंत्री श्री चेतन्य काश्यप सिकल सेल अनुवांशिक बीमारी से पीड़ित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए सदैव लगे हुए हैं। जिला चिकित्सालय में शहर की सभी ब्लड बैंक के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदाताओं के नियमित रक्तदान से थैलेसीमिया, सिकलसेल के बच्चों को निशुल्क सुरक्षित एवं तत्काल रक्त आपूर्ति बिना बदले में दिए मिलने से परिवारजन को कभी भी परेशानी नहीं होती। अब जरूरत है उक्त अनुवांशिक बीमारी से ग्रसित बच्चों के परिवार को अपने परिवार में इस बीमारी को रोकने में हमारी सहायता करें। शादी के पहले आवश्यक जांच करवाई जाना चाहिए। हमारी टीम हमेशा मदद के लिए सदैव तैयार रहती है।