खबर जनपद बांदा के थाना जसपुरा अंतर्गत ग्राम गौरी कलां का है जहां पर आज रात अचानक आग लगने से पिता व पुत्र के चार कमरों में और दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक का सामान, मोटरसाइकिल, नगदी जेवरात सहित लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया ग्राम गौरी कला निवासी शिवकुमार विश्वकर्मा के घर में उसकी पुत्री स्नेहा पत्नी हीरामनी मौजूद थी वहीं दूसरे मकान में उसका बेटा प्रशांत सो रहा था रात करीब 12:00 बजे अचानक आग की लेपटों से गर्माहट महसूस हुई तो वह बाहर निकला और परिजनों को आवाज दी तब परिजनों ने रामाशंकर के मकान में कूद कर जान बचाई घर में आग लगी हुई देखकर उसके शोर मचाने पर गांव के आधा सैकड़ा लोगों द्वारा वहां पहुंचकर आज पर पानी डालना शुरू किया सकरा रास्ता होने की वजह से फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा आज की लपटें इतनी तेज थी कि घर में खड़ी मोटरसाइकिल भी खाक हो गई देखते ही देखते आग ने मकान के चारों कमरों और दो कच्ची दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया पीड़िता स्नेहा ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वह अपने पति पंकज विश्वकर्मा निवासी कोरिया परास थाना बिल्हौर जनपद कानपुर से परेशान होकर 15 दिन पहले अपने दो बच्चों के साथ मायके में आकर रहने लगी थी आरोप है कि उसके पति पंकज अपने बहनोई कौशल किशोर के साथ रात में गांव आया और पेट्रोल डालकर घर में आग लगा दी स्नेहा के भाई प्रशांत व शिवकुमार ने बताया कि आग के दौरान उसने कमरे की खिड़की से पंकज और कौशल किशोर मौके से भाग रहे थे वहीं बाहर पेट्रोल की तेज गंध आ रही थी परिवार ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और समरसेबल की मदद से आग पर काबू पाया वही सूचना पर दमकल विभाग की टीम करीब 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया इस आगजनी में दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक का सामान, हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, नगदी रुपए, जेवरात सहित लगभग 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है मौके पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया थाना प्रभारी ने बताया का पीडता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है वहीं हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया आग से घर की सारी सामग्री जलकर खाक हो गई है कपड़े, भोजन सामग्री सब जलकर खाक हो गया है रहने के लिए स्थान तक नहीं बचा।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट