राज्यमंत्री मोहन नागर द्वारा नर्मदापुरम में पर्यावरण संरक्षण व सेवा कार्यों का दिया प्रेरणादायी संदेश
रिपोर्टर राजेंद्र धाकड़
नर्मदापुरम/ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री श्री मोहन नागर का आज नर्मदापुरम के पीएम श्री नर्मदा महाविद्यालय में आगमन हुआ। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परिषद के संभाग समन्वयक श्री कौशलेश प्रताप तिवारी, जिला समन्वयक श्री पवन सहगल एवं ब्लॉक समन्वयक श्री नरेन्द्र देशमुख द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान के साथ हुई।
श्री मोहन नागर के साथ राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने महाविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए सिंदूर के पौधे का रोपण किया। पौधारोपण के माध्यम से उन्होंने प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए युवाओं को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत उन्होंने महाविद्यालय में संचालित एमएसडब्ल्यू (MSW) एवं बीएसडब्ल्यू (BSW) कक्षाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यार्थियों की गतिविधियों का अवलोकन किया गया और विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें सामाजिक सेवा और पर्यावरण चेतना के लिए प्रेरित किया गया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में श्री नागर ने कहा,”पर्यावरण संतुलन आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं से निपटने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा। वृक्ष न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं, बल्कि भूमि की उर्वरा शक्ति को भी बनाए रखते हैं। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए युवाओं की भागीदारी आवश्यक है।”राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने भी जन अभियान परिषद द्वारा संचालित सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा, “समाज में सक्रिय सामाजिक संस्थाएं परिवर्तन