*जनपद फतेहपुर*।।:-
*रास्ते विवाद लेकर दो पक्षों में तनाव* ।।:-
*फतेहपुर*।।:-
गाजीपुर थाना के बड़ा गांव में रास्ते को विवाद को लेकर दो पक्षों में आपस में तनाव हो गया। पारिवारिक लोगों के बीच रास्ते को लेकर 10 फुट सड़क से खरंजा की शुरुआत हुई। लेकिन आगे उसको 13 फुट ले लिया गया। बस इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में इतना तनाव हुआ कि मामला थाने तक पहुंच गया। वहीं सहादेव पुत्र महावीर ने आरोप लगाया कि गाजीपुर थाने की पुलिस रात में आकर उनको धमकाया और अपशब्दों का प्रयोग भी किया। कहा कि मामला रास्ते का विवाद का था जिसको पुलिस को दिन में ही आकर सुलझाना चाहिए था वो कोई 302 के अभियुक्त नहीं है, जिसके घर में रात में पुलिस आई। वही ग्रामीणों का भी आरोप है कि मामला आसानी से हल किया जा सकता था लेकिनजिला बेवजह उसको पुलिस ने तूल दे दिया। आरोप-प्रत्यारोप के दौर में लेखपाल प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचकर नाप जोक भी किया और मीडिया से पूछे गए सवाल पर बताया कि वह अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर देंगे।हम आपको बता दें कि सहादेव और सूरज पुत्र स्व श्याम सिंह यादव के बीच दस फुट रास्ते का समझौता पहले पुलिस के सामने हो चुका है। लेकिन अब एक तरफ दस फुट और दूसरी तरफ 13 फुट का रास्ता निकाला जा रहा है।इसी में विवाद हुआ। फिलहाल दोनों पक्षों में आम सहमति नहीं बन पाई है। सहदेव का कहना है कि जब एक तरफ 10 फुट का रास्ता है तो दूसरी तरफ भी 10 फुट का ही रास्ता बनना चाहिए लेकिन दूसरे पक्ष यानी सूरज की तरफ से 13 फुट पर खरंजा बनाया जा रहा है उसी बात को लेकर विवाद हुआ है वही पुलिस भी मामले को अब तक सुलझा नहीं पाई है। अब देखने वाली बात यह है कि लेखपाल की नाप जोक के बाद क्या कार्यवाही होती है ।।:-
*जिला संवाददाता:- दीपक मिश्रा रिपोर्ट, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल*।।:-