शिव मंदिर मजौना धर्मशाला बनी सीमेंट गोदाम
आज दिनांक तक धर्मशाला अतिक्रमणकारियों से मुक्त नहीं हो पाया
जनपद पंचायत देवसर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मजौना मे शिव मंदिर मजौना नाथ के नाम पर धर्मशाला मंदिर प्रांगण में पूर्व विधायक कमलेश्वर पटेल के द्वारा बनवाया गया था
की मंदिर प्रांगण में सार्वजनिक कार्य और दूर दराज से आए हुए साधु संतों को ठहरने के लिए और विश्राम करने के लिए आवश्यक सामग्री रखने के लिए धर्मशाला क निर्माण करवाया गया था
लेकिन आज कुछ सरहंगों द्वारा उस धर्मशाला को अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है जिसमें अतिक्रमण कार्यों के द्वारा सीमेंट का गोदाम खोल दिया गया है
यह गोदाम आज से नहीं खुला है
2 वर्षों से लगभग ऊपर हो चुके हैं धर्मशाला को सीमेंट गोदाम बनाए हुए
जब इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने एसडीएम कार्यालय मैं दिए हुए लगभग 15 से 20 दिन से ऊपर हो चुके है लेकिन आज दिनांक तक धर्मशाला को अतिक्रमण कार्यों से मुक्त नहीं कराया गया
अब स्थानीय लोगों के मन में जन आक्रोश की भावनाएं आ रही है क्योंकि प्रशासन के द्वारा अभी तक धर्मशाला को अतिक्रमणकारियों से मुक्त नहीं कराया गया
प्रशासन अतिक्रमण कार्यों का मनोबल बढ़ा रही है जिससे वह आए दिन हर वह काम करने से बाज नहीं आएंगे जो समाज के लिए और न्याय व्यवस्था के लिए खतरा है मंदिर पुजारी रामप्यारे मिश्रा गरी पूरी ब्रह्मा प्रसाद मिश्रा नाथू लाल साकेत अरुण कुमार मिश्रा जैसे तमाम ग्राम वासियों ने कहा है कि लगभग 2 वर्षों से अधिक हो चुके हैं धर्मशाला को सीमेंट गोदाम बने हुए 20 25 दिन से ऊपर हो चुके हैं एसडीएम कार्यालय में हम लोगों को आवेदन दिए हुए लेकिन आज दिनांक तक धर्मशाला को मुक्त मुक्त नहीं कराया गया अब हम लोग विशाल जन आंदोलन करेंगे और खुद ही धर्मशाला को अतिक्रमण कार्यों से मुक्त कराएंगे
और इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी