सेवड़ा जिला दतिया अनुविभागीय अधिकारी अशोक अवस्थी राजस्व ने आज सनकुआ धाम पहुंचकर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया – कंपनी वालों से बात कर कार्य में गति लाने बोला।
साथ ही लोगों के सुझाव पर छोटे पुल पर जाकर रैलिंग की स्थिति जानी – पुल पर लगी रैलिंग वर्षाकाल तक के लिये निकलवाई जायेगी। क्योंकि बारिश में नदी के तेज बहाव में बहकर आनेवाले पेड़ रैलिंग से टकराकर पुल को उखाड़ सकते हैं ऐसी चिंता व्यक्त की गई है।*
विदित हो कि पिछले वर्ष ही शासन ने लाखों के बजट से पुल का मेंटेनेंस कराया था।
सनकुआ के भ्रमण के साथ आपदा प्रबंधन वालों को भी आवश्यक निर्देश दिये- उन्होंने कहा कि मौसम का लुफ्त उठाने लोगबाग नदी के नजारे देखने आते हैं उन्हें रोकें टोकें, किनारों से दूर खड़े होकर नजारे देखने बोलें ताकि कोई घटना न घटे।
साथ ही उन्होंने बोला कि ऊपर हो रही लगातार बर्षा से एक दो दिन में नदी का जलस्तर बढ़ेगा ।अतः चरवाहे लोग अपने पशुओं को नदी से दूर रखें।
इसके साथ ही एसडीएम अशोक अवस्थी ने 2021 के बाढ़ प्रभावित वार्ड 1 मठनपुरा की बस्ती में जाकर वहां रह रहे लोगों के कच्चे मकानों को देखा। तो कुछ मकान ऐसे भी नजर आये जो एक दो बरसात में गिरने की स्थिति में हैं ।एसडीएम ने सीएमओ महिपाल यादव को बोला कि ऐसे खस्ताहाल मकानों में जीवनयापन कररहे लोगों के आवास मंजूर कर इन्हें पक्के मकानों का प्रबंध करें।
एसडीएम ने शुक्राचार्य मठ का भी निरीक्षण किया ,मठ की गिरती हुई रर को देख वहां घूमने आनेवाले लोगों को भी सावधानी बरतने बोला।
एसडीएम के आज के इस भ्रमण में सीएमओ महिपाल यादव , सफाई दरोगा नीरज पाठक, रामप्रकाश यादव , होमगार्ड सैनिक कमलेश यादव साथ रहे।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव