संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ के तत्वधान में जनपद पंचायत बंडा एवं शाहगढ के कर्मचारियों ने मिलकर आज बण्डा विधायक तरवर सिंह जी को ज्ञापन सौंपा।।
ज्ञात है कि पंचायत विभाग का अमला अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अपनी मांगों को लेकर बैठा है इसी बात को लेकर आज बण्डा एवं शाहगढ़ के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर विधायक जी को ज्ञापन सौंपा और विधायक जी से निवेदन किया कि आप हमारी मांगों को विधानसभा में उठाकर पंचायत मंत्री एवं मुख्यमंत्री जी तक पहुंचाने की कृपा करें जिस पर विधायक जी द्वारा आश्वासन दिया गया है कि मैं आप लोगों की मांगों को विधानसभा के ध्यानाकर्षण के वक्त उठाऊंगा और पंचायत मंत्री और मुख्यमंत्री जी को पत्र के माध्यम से सूचित करूंगा आप सभी की मांगें जायज हैं और मैं आप सभी के साथ आखिरी वक्त तक रहूंगा।।।
ज्ञात है कि पंचायत बिभाग का रोजगार सहायक मात्र 9 हजार रु में अपनी नोकरी कर रहा हैं ओर उसे सरकार ने अंशकालीन संविदा शब्द लगाकर नियमित कर्मचारियों की समान 90% वेतन से भी अलग कर दिया ।।और उसे बीमा ओर pf फण्ड तक का लाभ नही दिया जा रहा हैं इसी प्रकार आज सैकड़ो सचिब रिटायर्ड होने की कगार पर आ गये किन्तु ना ही पेंशन ओर ना ही कोई लाभ दिया जा रहा हैं इसी प्रकार संविदा अमले का नियमितीकरण भी शासन द्वारा नही किया जा रहा एवं जनपद में पदस्थ एडीओ, पीसीओ एलडीसी कर्मचारियों की मागे नही मानी जा रही हैं ।।
ज्ञापन सोपने बालो में आलोक मिश्रा,खेमचंद अहिरवार(apo),सहायक यंत्री डी.के.आर्य ,प्रवीन त्रिपाठी,गजराज घोष उपयंत्री,सुखलाल सौर, आनंदीलाल अहिरवार,कपिल भल्ला,राजवीर सिंह माधव सिंह मुंडारी,अंकुर पापेट, मनीष उपाध्याय, जितेंद्र राजपूत,विकास तिवारी,मनोज तिवारी,पहलाद कोरी, आलम बाबू,धनप्रसाद तिवारी,शोभत यादव, ll संयुक्त मोर्चा के समस्त अधिकारी कर्मचारी, सचिब ,रोजगार सहायक सामिल हुये।।