धामोनी मजार में देर रात अज्ञात चोरो ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम
पांच बार हो चुकी मजार में चोरी पुलिस ने अभी तक नही किया एक भी चोरी का खुलासा
मीडिया को चोरी की जानकारी देने से छुपते नजर आये थाना प्रभारी
बहरोल – प्रदेश ही नही सागर जिला के प्राचीन एवं प्रसिद्ध भारतीय सर्वेक्षण धामोनी मजार में अज्ञात चोरो द्धारा चोरी की घटना को बार – बार अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही नही धामोनी मजार में इसके पहले भी 5 बार चोरी की घटनाएं घटित हो चुकी है। लेकिन पुलिस द्धारा सक्रियता एवं गंभीरता से नही लेने के कारण चोरो के हौसले बुंलद हो गए । रविवार – सोमवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। जब चोरी के संबध में मीडियाकर्मियो ने थाना प्रभारी अवधेश दुबे से जानकारी मांगी तो जानकारी देने एवं पुलिस विभाग पर सवालियां निशान न लग जाये तो मीडिया को जानकारी देना उचित नही समझा। धामोनी मजार अध्यक्ष अजीज भाईजान से जब मीडियाकर्मियो ने बात की तो उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले भी 5 बार मजार में चोरी की घटनाएं हो चुकी है लेकिन पुलिस ने आज तक खुलासा नही किया। सूत्रो के मुताबिक मजार में चोरो द्धारा 3 पेटियो के ताले थोडे है लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिस द्धारा जो चोरी हुई है उसकी राशि कम दर्शायी गई। जब कि सूत्रों द्धारा प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी हुई राषि इससे ज्यादा मात्रा में बतायी जा रही है। चोरी की घटना के बाद बण्डा एसडीओपी उमराव सिंह थाना प्रभारी अवधेश दुबे सागर से डांग स्काड टीम को बुलाया गया । पुलिस ने चोरी की एफआईआर दर्ज कर मामला विवेचना में लिया।
उसी रात ग्राम पिडरुआ दो अलग-अलग जगहों पर दिया गया चोरी को अंजाम जिसमें एक ट्रैक्टर की बैटरी निकाली गई और दूसरी जगह पिकअप की बैटरी निकाली गई जहां पर खुले में रखा रहता है ट्रैक्टर नवल किशोर रावत का और राम मिलन यादव जिनकी खुले में पिकाअप रखी होती है तीन जगह दिया गया अलग-अलग जगह पर अंजाम
इनका कहना है।
धामोनी मजार में जो चोरी हुई है उसमें दो ढाई हजार रूपये चोरी हुए है। एफआईआर दर्ज कर मामला जांच में लिया गया है।
अतुल सिंह पुलिस अधीक्षक सागर
लोकेंद्र रावत की रिपोर्ट