भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रवादी चिंतक और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर भाजपा, एटा द्वारा आयोजित संगोष्ठी में उपस्थित होकर डॉ. साहब के जीवन पर चर्चा हुई।
‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ – उनका यह उद्घोष आज भी हर राष्ट्रभक्त के हृदय में जोश और जागरूकता की भावना भर देता है।
माँ भारती की एकता, अखंडता और सम्मान के लिए दिया गया आपका बलिदान अनंत काल तक देशवासियों को राष्ट्रसेवा और त्याग की प्रेरणा देता रहेगा ।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा श्री दिनेश चंद्र शर्मा जी, भाजपा ज़िलाध्यक्ष संदीप जैन, सदस्य विधान परिषद आशीष यादव सहित सम्मानित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
रिपोटर सचिन शुक्ला