टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो महिला समेत तीन सदस्य गिरफ्तार।

उझानी/बदायूं – थाना उझानी पुलिस ने 6 अक्टूबर को बुजुर्ग महिलाओं को बातों में फंसा कर उनके कानों से कुंडल और सोने की चेन उतरने वाली टप्पेवाज गिरोह का पर्दाफाश किया है पुलिस ने मंगलवार रेलवे स्टेशन के पास खंडहर से गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दे कि गिरोह के सदस्य कागजों के टुकड़े की गडडी बनाकर कपड़े में लपेटकर उनके ऊपर 500 रूपये का नोट लगा देते थे नीचे के कागज की टुकडे लगते थे इसके बाद रास्ते में आने जाने वाली वृद्ध महिलाओं को अपनी बातों में लेकर उनके कानों के कुंडल और सोने की चेन धोखाधड़ी से उतवा लेते थे बाद में आभूषणों को राह चलते लोगों को बेचकर मिले रूपयों से अपने ऐशो आराम पर खर्च करते थे पुछताछ में आरोपियों ने लोगों को डराने धमकाने के उद्देश्य से तमंचा और कारतूस रखने की बात बताई है वहीं अभियुक्त केशु से एक तमंचा दो कारतूस₹500 के नोट लगी एक गडडी और पीता धातु की माल बरामद की। रवि गहलोत से एक चाकू एक गडडी कपड़े में सिली हुई ऊपर 500 का नोट लगा हुआ और पांच सफेद धातु की सिक्के मिले, कृष्ण से 500 लगी एक कागज की गडडी, अभियुक्ता सपना से एक गडडी 500 का नोट लगा हुआ,पीली धातु की माला, तारों के दो गुच्छे और दो मंगलसूत्र मिले। रामलि से पीली धातु के कान के टॉप्स, अंगूठी,दो मंगलसूत्र बरामद हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
*पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार ने बताया कि यह सभी लोग टप्पेबाजी की घटना करते हैं और वृद्ध महिलाओं को झांसे में लेकर उनके चैन और कुंडल को उतरवाकर नकली नोटों को गडडी देकर भाग जाते थे केशू के खिलाफ बदायूं में टप्पेबाजी और आर्म्स एक्ट के छह मुकदमे,रवि पर तीन मुकदमे,जबकि कृष्णा,सपना,रामलि पर दो-दो मुकदमा दर्ज हैं पिछली कई दिनों से यह गिरोह जिले में घटना कर रहा था उझानी पुलिस ने 6 अक्टूबर को दो महिलाओं समेत तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है*