ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक ,सीएम योगी पहुंचे पीजीआई।।।।
उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, उनके लिए 24 घंटे काफी महत्वपूर्ण है पीजीआई के डॉक्टरों के मुताबिक उनके फेफड़ों के बाद अब उनकी किडनी में भी इंफेक्शन फैल गया है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने पीजीआई पहुंच गए हैं ,आज कल्याण सिंह को लेकर पीजीआई के डॉक्टरों की टीम कोई बड़ा फैसला ले सकती है,इस बीच पूर्व सीएम कल्याण सिंह के परिवार के लोग भी लगातार पीजीआई में मौजूद है पीजीआई के डायरेक्टर प्रोफेसर आर के धीमन के अनुसार पूर्व सीएम को पीजीआई में भर्ती करने के बाद उनकी रिकवरी हो रही थी इस बीच सेप्सिस के कारण उन्हें सांस लेने में समस्या हुई और उनके फेफड़ों में समस्या बढ़ गई।।। ब्यूरो रिपोर्ट नितिन कुमार शर्मा इंडियन टीवी न्यूज़ लखनऊ