मोहर्रम पर्व के विषय में कैमोर थाने में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक
जिला कटनी//कैमोर थाने में प्रत्येक त्योहारों के शांति और सौहाद्र पूर्ण ढंग से मनाए जाने के उद्वेश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की जाती है , प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कैमोर पुलिस थाने 6 जुलाई को होने वाले प्रमुख पर्व मोहर्रम जिसमें ताजिया जुलुश निकला जाता है के विषय में शांति समिति की बैठक विगत 22 जून शाम 6:00 बजे आयोजित की गई। जिसमें कैमोर नगर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, राजनीतिज्ञों और विभिन्न समुदायों , नगर परिषद के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में क़ानून व्यवस्था को बनाए रखते हुए उत्साह पूर्वक मोहर्रम को मनाए जाने के विषय में चर्चा की गई । इस बैठक में कैमोर पत्रकार संघ के पत्रकारों , नगर के गणमान्य नागरिकों, नगर परिषद के जिम्मेदारों, और एसीसी और एवरेस्ट के जिम्मेदारों के अतिरिक्त, विभिन्न समुदाय के प्रतिनिधियों, और कैमोर नगर के जनप्रतिनिधियों सहित पुलिस प्रशाशन के जिम्मेदारों की भी उपस्थिति रही ।।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट