जिले में 23 से 30 जून तक समग्र आधार ई-केवाईसी सप्ताह चलाया जाये
–
वर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति को संज्ञान में लेकर तुरंत आवश्यक कार्यवाही करें
–
कलेक्टर ने टीएल की बैठक में दिये निर्देश
जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
टीकमगढ़:कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रोत्रिय ने समग्र आधार ई-केवाईसी रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए बताया कि जिले में 23 से 30 जून तक समग्र आधार ई-केवाईसी सप्ताह चलाया जायेगा। उन्होंने निर्देशित किया किया कि इस दौरान समग्र आधार ई-केवाईसी के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु सभी विभाग योजनावार अपनी कार्यप्रणाली बनाकर समस्त प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करायें। उन्होंने राजस्व विभाग के फार्मर रजिस्ट्री, सीमांकन, नामांतरण आदि के लंबित मामलों की ग्रामवार सूची निकालकर शीघ्रता से निराकरण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने धरती आबा जनजाति उत्कर्ष अभियान के संचालित किए जा रहे शिविरों की जानकारी ली तथा अभियान अंतर्गत प्रगति लाने के निर्देश दिये।कलेक्टर श्रोत्रिय ने जिले में हो रही निरंतर बारिश के चलते तैयारियों की समीक्षा करते हुये सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति को संज्ञान में लेकर तुरंत आवश्यक कार्यवाही करें तथा दल बनाकर जल निकासी की व्यवस्था करवायें। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन हेतु बनाए गए कंट्रोल रूम की निरंतर मॉनिटरिंग की जाये। उन्होंने सभी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि आपदा की स्थिति होने पर बचाव दल आवश्यक उपकरण के साथ अलर्ट मोड पर रहें। उन्होंने समस्त सीएमओ को पीएम आवास योजना के प्रस्तावों के वेरिफिकेशन कराकर लिस्टेड कराने के निर्देश दिये।
तत्पश्चात कलेक्टर श्रोत्रिय ने सीएम डैशबोर्ड पोर्टल की विभागवार समीक्षा की एवं कम प्रगति वाले विभाग प्रमुखों को शीघ्र निराकरण हेतु सख्त निर्देश दिये। उन्होंने सभी विभागों को अपनी रैंकिंग में सुधार करने तथा मुख्यमंत्री आवास से प्राप्त शिकायतों को भी प्राथमिकता से निराकृत कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, कोर्ट प्रकरण, अवमानना प्रकरण, आयुष्मान भारत योजना, टीएल पत्रों तथा विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर कलेक्टर पीएस चौहान, संयुक्त कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम बल्देवगढ़ भारती देवी मिश्रा, एसडीएम जतारा संजय कुमार दुबे, सीएमएचओ डॉ. शोभाराम रोशन, डीडी विटनरी डॉ. आरके जैन, पीओ डूडा शिवि उपाध्याय, सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग अजय रोहित, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ऊदल सिंह, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी रामबाबू गुप्ता, लोकसेवा प्रबंधक अमन गोयल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।