शाहगढ़ आजीविका मिशन के चौकीदार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
आजीविका भवन के कमरे में पत्नी सहित रहता था चौकीदार युवक , युवक ने लगभग एक माह पहले किया था प्रेम विवाह
शाहगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 4 में स्थित आजीविका मिशन के भवन में चौकीदारी पर रहने वाले युवक ने बुधवार की रात्रि भवन के कमरे में अपनी कनपटी पर देशी कट्टे से गोली मार ली जिसमे युवक की मौत हो गई , पुलिस बुधवार की रात सूचना मिलने पर घटना स्थल से युवक को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य लाई जहा ड्यूटी डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया , प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार की रात्रि 10 बजे के लगभग पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड 4 में स्थित मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के भवन में विशाल पिता मुन्ना रैकवार उम्र 26 वर्ष ने खुद को गोली मार ली , घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने घायल पड़े युवक को स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया जहा मृत घोषित कर दिया , आज एफएसएल टीम ने घटना स्थल पर जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया एवं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी , सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मृतक युवक ने लगभग एक माह पूर्व हनुमानटौरा निवासी लड़की से प्रेम विवाह किया था जो पत्नी सहित घटना स्थल पर रहता था , मृतक युवक की पत्नी ने बताया कि धोखे से गोली चल गई थी , पुलिस जांच में जुटी है ।