प्रीतम यादव ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज़ :—
कवर्धा की असली पुलिस ने फर्जी पुलिसकर्मी को पकड़ा, पहले पुलिस के लिए करता था मुखबिरी —
कवर्धा: घोठिया निवासी राम बघेल ने कोतवाली पुलिस में अपने साथ हुई ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पीड़ित ने शिकायत में बताया कि शीतलापानी निवासी परदेसी टेकाम के व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसे सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया. आरोपी की बातों में आकर पीड़ित ने उसे 1.83 लाख रुपए दे दिए. बाद में नौकरी की बात पूछने पर टालमटोल करने लगा.
पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा: पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी परदेसी टेकाम को गिरफ्तार किया है. डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया “कोतवाली थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि परदेसी टेकाम नाम के व्यक्ति ने खुद को पुलिस विभाग का कर्मचारी बताया. पीड़ित को पुलिस की वर्दी में आरोपी ने अपनी फोटो भेजा और नौकरी लगवाने का झांसा दिया और 3 लाख रुपये की ठगी कर चुका है. रुपये वापस मांगने पर वह बार बार घुमा रहा था. जिसके बाद प्रार्थी के आवेदन पर जांच शुरू की गई.
पहले पुलिस का मुखबिर था आरोपी:— डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया आरोपी 3 से चार साल पहले पुलिस की मुखबिरी करता था. लेकिन उस दौरान भी कई शिकायतें सामने आई जिसके बाद उसे पुलिस की मुखबिरी से हटा दिया गया है. छल कपट और धोखाधड़ी के मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।