नरेश सोनी
हज़ारीबाग़ : उपायुक्त महोदय शशि प्रकाश सिंह समेत ज़िला के सभी पदाधिकारी,समाजसेवी, जिनमे हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट, मददगार पीस फाउंडेशन,ग्रीन इंडिया, ह्यूमन राइट्स हज़ारीबाग और ह्यूमन राइट असोसिएशन फॉर सिविल राइट्स* शिक्षण संस्थानों और खेल प्रेमियों ने हज़ारीबाग़ वासियों से नशा से दूरी बनाने की अपील की !
हमारे कुछ सवाल हैं, जिसको नज़र अंदाज़ नहीं किया जा सकता समाजहित के लिए जो निम्नलिखित है :
झारखण्ड या हज़ारीबाग कुछ दिनों के अभियान से नशा मुक्त हो पाएगा क्या ?
सिर्फ नशा मुक्ति जागरूकता अभियान से नशा मुक्त समाज हो पाएगा क्या ?
नशा पेडलरो के प्रति हमदर्दी से समाज स्वस्थ और नशा मुक्त हो पाएगा क्या ?
नशा पेडलरो के विरुद्ध बिना त्वरित और कड़ी करवाई के समाज नशा मुक्त हो पाएगा क्या ?
हमारा मानना है की नशा मुक्त समाज तभी संभव है, जब तक निरंतर जागरूकता ना हो और नशा कारोबारियों पर त्वरित और कड़ी करवाई न हो तब तक असंभव है, क्यूंकि लड़ाई लम्बी और चुनौतीपूर्ण है
हमारा मानना है की लड़ाई हमारी नशा करने वालो से नहीं, नशा बेचने वालो पेडलरो और नशा कारोबारी के साथ मिलकर हमारे समाज, हज़ारीबाग,राज्य और राष्ट्र को खोखला करने वाले कुछ भ्र्ष्ट लोग भी हैं, जिनके मिलीभगत से नशा बचने वाले सौदागरों की मनोबल बढ़ता चला जा रहा है हमारी लड़ाई नशा पेडलरो और भ्र्ष्ट लोगो से है, जिनके मिलीभगत से सब कुछ हो रहा है, जिसे रोकना है और हज़ारीबाग को उड़ता पंजाब बनने से बचाना हैं