हजारीबाग जिला परिवहन विभाग की सख्ती शुरू, नियमित जांच अभियान में जब्त होंगे कागजात और होगी कानूनी कार्रवाई; एक माह में 6 लाख रुपए से अधिक वसूला जुर्माना।हजारीबाग: अब हजारीबाग की सड़कों पर बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के ऑटो या टोटो चलाना भारी पड़ेगा। जिला परिवहन विभाग ने साफ कर दिया है कि तीन पहिया वाहनों के चालकों के दस्तावेजों की नियमित जांच की जाएगी और बिना लाइसेंस पकड़े जाने पर ₹5000 का जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जरूरत पड़ने पर जेल भी भेजा जा सकता है।जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) बैद्यनाथ कामती ने जानकारी दी कि शहरी क्षेत्र में बढ़ती ट्रैफिक समस्या का एक बड़ा कारण नियमों की अनदेखी कर रहे ऑटो व टोटो चालक हैं। इनमें से कई बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ही रोजाना यात्रियों को लेकर सड़कों पर फर्राटे भरते नजर आते हैं।बिना कागजात के वाहन, नाबालिग चालक और ट्रैफिक जाम DTO के अनुसार, अधिकांश चालकों के पास फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट, बीमा और पॉल्यूशन जैसे जरूरी दस्तावेज भी नहीं हैं। इतना ही नहीं, कम उम्र के युवा भी बेरोकटोक ऑटो-टोटो चलाकर न सिर्फ खुद की जान खतरे में डाल रहे हैं, बल्कि शहर में ट्रैफिक जाम की वजह भी बन रहे हैं।शहर में लगातार चलेगा विशेष जांच अभियान परिवहन विभाग अब पूरे शहर में विशेष जांच अभियान चलाएगा। इस दौरान न केवल ड्राइविंग लाइसेंस की जांच होगी, बल्कि वाहन के सभी दस्तावेजों की भी पुष्टि की जाएगी। DTO ने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य चालकों की रोजी-रोटी छीनना नहीं है, लेकिन यातायात नियमों का पालन अनिवार्य है।रोड_सेफ्टी टीम कर रही है लाइसेंस के लिए प्रेरित तीन पहिया ड्राइविंग लाइसेंस अब जिले में आसानी से बनवाया जा सकता है। रोड सेफ्टी टीम रोजाना चालकों को जागरूक कर रही है कि वे जल्द से जल्द अपना वैध लाइसेंस बनवाएं ताकि कोई परेशानी न हो।”हम नहीं सुधरेंगे” का अंजाम: एक #महीने में ₹6 लाख जुर्माना सिर्फ ऑटो-टोटो चालक ही नहीं, बल्कि दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक भी ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और ट्रिपल लोडिंग जैसे मामलों में मई माह में 100 से अधिक लोगों से ₹6 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया।हजारीबाग शहर अब यातायात नियमों के उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस नीति की ओर बढ़ रहा है। यदि आप ऑटो या टोटो चलाते हैं, तो ड्राइविंग लाइसेंस और दस्तावेज दुरुस्त रखें क्योंकि अब जुर्माना नहीं, तो कार्रवाई तय है।