राजेंद्र धाकड़ नर्मदापुरम
नर्मदापुरम: कलेक्टर सोनिया मीना ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस. थोटा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने कहा कि हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारी और संसाधनों का बेहतर उपयोग बेहद जरूरी है। जिले में एक सप्ताह तक आपदा प्रबंधन कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें होमगार्ड, एसडीईआरएफ के जवानों सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और नागरिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मॉक ड्रिल के दौरान बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं, नदी में डूबने की स्थिति में बचाव, सीपीआर, आकाशीय बिजली, भूकंप और हीट स्ट्रोक से बचाव के उपायों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही नागरिकों को आपदा के समय सतर्क रहने और सुरक्षित रहने के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में सिविल डिफेंस वॉलंटियर, आपदा मित्र, एनसीसी-एनएसएस के छात्र और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।