केशव साहू जिला ब्यूरो
थाना सोमनी जिला राजनांदगांव
पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा (भ0पु0से0) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय अलेक्जेण्डर किरो के पर्यवेक्षण में अपराध के रोकथाम व नियंत्रण तथा काननू व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु असामाजिक तत्वों के खिलाफ सतत अभियान चलाया जा रहा है, चलाए जा रहे सतत् अभियान के तहत ग्राम सांकरा में शांति भंग करने की नियत से वाद विवाद कर रहे अनावेदक समारू देवांगन पिता स्व0 नम्मुलाल उम्र 42 साल निवासी ग्राम सांकरा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव छ0ग0 को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफतार कर माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव के न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।