दहशत फैलाने वाले आरोपियों को भेजा जेल
फतेहगंज पश्चिमी। दो दिन पहले दहशत फैलाने के मकसद से कस्बा के चौड़े खड़ंजे पर फायरिंग और दूसरे समुदाय के युवक के सीने पर देशी तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके शुक्रवार को जेल भेज दिया। उनके पास से अवैध देशी तमंचा,कारतूस समेत एक कार और बाइक बरामद की गई है।
बुधवार शाम को कस्बा के चौड़े खड़ंजे पर खेल मैदान से घर लौट रहा कस्बा के मोहल्ला अंसारी निवासी मो हसन को रोककर उसके साथ मोहल्ला भिटौरा निवासी अमन सिंह ठाकुर और मोहल्ला अंसारी निवासी दीपक सिंह ठाकुर ने हाथापाई की। लोगो के द्वारा बीच बचाव करने के बाबजूद बाइक से उसके पीछे जाकर हवाई फायरिंग और उसके सीने पर अवैध तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी देने लगे। फायर की आवाज से इकट्ठी हुई भीड़ को देखकर दोनों भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बाद दोनों की तलाश शुरु कर दी। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह को कार से रामपुर की ओर भागते समय पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया।थाना लाकर पूछताछ करने के बाद शुक्रवार दोपहर के बाद जेल भेज दिया।उनके पास से एक कार,फायरिंग के समय प्रयोग में लाई गई बाइक,अवैध तमंचा जिंदा कारतूस आदि कारतूस खोखा आदि बरामद किए है।
प्रवन पाण्डेय
जिला संवाददाता बरेली