पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश ने शाहजहांपुर में मचाई तबाही, आधा दर्जन कच्चे घरों को नुक्सान,
हिण्डन नदी में आई बाढ़ से आवागमन बाधित
बीती देर रात शिवालिक की पहाड़ियों सहित घाड क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। जंगल से बाहर आए बरसाती पानी ने शाहजहांपुर में तबाही मचा दी, पानी के बहाव की वजह से एक कच्ची दीवार ढह जाने से तीन बकरियों की मलबे में दबकर मौत हो गई, गांव में कई घर और कच्ची दीवारें ढह गई है तथा पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त होने से गांव में पीने के पानी का संकट पैदा हो गया। उधर सुंदरपुर-शाकुभंरी देवी मार्ग स्थित नौरंगपुर गांव के समीप हिंडन नदी में बाढ आ जाने से पुल निर्माण में लगी क्रेन बह गई और उसमें कूड़ा करकट भर चुका है नदी में बाढ की वजह से लोगो का आवागमन बाधित है। घाड क्षेत्र के करीब दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग इसी मार्ग से तहसील मुख्यालय एवं सिद्धपीठ मां शाकुंभरीदेवी मंदिर तक मां के दर्शन करने पहुंचते हैं।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़